Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
डीआरएमएस हास्पिटल अब जिला प्रशासन को दे रहा है चुनौती  मरीजों से कर रहा है छल बंदियों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने नई जेलों के निर्माण का लिया फैसला भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की बडी कार्रवाई: अभियान में 150 से अधिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा उत्तर प्रदेश में 65 घंटे से चल रही बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म 45 साल महिला की गला रेतकर हत्या प्राणघातक चोट पहुंचाने के मामले में 3 महिलाओं सहित 9 लोगों की जमानत अर्जी खारिज कुशीनगर: अधिशासी अभियंता सहित तीन के खिलाफ मुकदमा लखनऊ: ऊर्जा मंत्री के साथ संषर्घ समिति के नेताओं की बैठक निकला बेनतीजा, बिजली संकट बरकरार अमेठी: ट्रेनी विमान डायमंड-40 दुर्घटनाग्रस्त: पायलट व एक प्रशिक्षु पायलट की मौत लखनऊ: पुलिस के मनमानी पर हाईकोर्ट का पॉवर ब्रेक, डीजीपी को जारी करना पडा निर्देश

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल हुए सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त कुमार मिश्र ने महासभा के महामंत्री दुर्गेश कुमार मिश्र के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल को अंग वस्त्र, भगवान परशुराम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें स्वाधीनता दिवस पर ब्राह्मण महासभा कार्यालय में ध्वजारोहण के लिये आमंत्रित किया।
ब्राह्मण महासभा के हेमन्त कुमार मिश्र ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा और पदाधिकारियों के साथ ही विशिष्ट जन हिस्सा लेंगे। पार्टी कार्यालय पर भाजपा अध्यक्ष महेश शुक्ल को सम्मानित किये जाने के अवसर पर मुख्य रूप से पं. सरोज मिश्र, अभय सिंह गुड्डू, अमरनाथ सिंह, आलम चौधरी आदि शामिल रहे।