ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह- डीएम

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 भव्य एवं आकर्षक रूप से समारोहपूर्वक मनाया जायेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त की रात में सरकारी भवनों तथा ईमारतों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों जैसे स्काउट भवन, कबीर स्थली, पैड़ा, नगर बाजार, छावनी, हर्रैया, अमोढा, महुआ डाबर आदि को प्रकाशमान किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, भवनों, कार्यालयों पर ध्वजारोहण प्रातः 08.00 बजे तथा शैक्षणिक संस्थानों में प्रातः 10.00 बजे सोशल डिस्टेन्सिंग एवं कोविड-19 गाइडलाईन का अनुपालन करते हुए किया जायेंगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मलिन बस्तियों में प्रातः 09.00 बजे से 11.00 बजे तक साफ-सफाई का कार्य किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि समस्त शिक्षण संस्थानों में प्रातः 10.00 बजे से 11.30 बजे तक प्रतियोगिता निबन्ध लेखन, पेन्टिंग, आदि का आयोजन आनलाइन कराया जायेगा तथा प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह में अपरान्ह 02.00 बजे से आयोजित किया जायेंगा तथा सार्वजनिक सभा सायं 05.00 बजे से आयोजित की जायेंगी। कुष्ठ रोगियों के निवास स्थान की साफ-सफाई अपरान्ह 04.00 बजे करायी जायेंगी।
उन्होने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रातः 06.00 बजे से प्रभात फेरी, 03.00 बजे से सामूहिक मार्चपास्ट स्थगित रहेगा।