ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जिले मे नही है कोविड का कोई संक्रमित केस, त्रुटिवस पोर्टल पर दर्ज हुआ नामःसीएमओ

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अनूप कुमार ने बताया है कि जिले में शालू, उम्र 30 वर्ष कोई कोविड का संक्रमित केस नही है। ऐसा त्रुटिवस पोर्टल पर दर्ज हुआ है। उन्होने बताया कि पोर्टल से शालू का नाम हटाने के लिए राज्य सर्विलांस अधिकारी को संस्तुति भेजी गयी है।
उन्होने बताया कि एस0जी0पी0जी0आई0 लखनऊ से शालू की कोविड-19 की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुयी थी। इसके सत्यापन के लिए आरआरटी टीम 09 अगस्त को दिये गये पते पर सत्यापन एवं अन्य कार्यवाही हेतु भेजी गयी थी। टीम द्वारा चाइयाबारी मोहल्ले में पहॅुचकर दिये गये मोबाइल नम्बर पर वार्ता किया गया।
सीएमओ ने बताया कि वार्ता करने पर यह मोबाइल नम्बर धीरज श्रीवास्तव का निकला, जिन्होने बताया कि उनके बहनोई एस0जी0पी0जी0आई0 में भर्ती है। इनका कोविड टेस्ट, आरटीपीसीआर कराया गया, परन्तु उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होेने बताया कि शालू नाम की कोई सदस्य उनके परिवार में नही है और न ही वे उसे जानते है। इसलिए जाॅच में मरीज बस्ती जनपद का न पाये जाने पर सीएमओ द्वारा राज्य सर्विलांस अधिकारी को यू0पी0 कोविड-19 टैªक्स पोर्टल से इस मरीज का नाम हटाने का अनुरोध किया गया है।