ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

खोए हुए 62 मोबाइल को पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को सौंपा

मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रति जताया आभार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0। 

प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल विजय कुमार सिंह व उनकी टीम के अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा 62 मोबाइलों को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया। खोए मोबाइल को वापस पाने की खुशी लोगों मे साफ देखने को मिल रही थी। लोगों ने पुलिस के इस कार्यवाही के प्रति आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि खेए हुए 62 मोबाइल को सूचना के आधार पर बरामद करने निर्देश सर्विलांस सेल को दिए गये थे। सर्विलांस टीम ने 62 मोबाइल बरामद कर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में मोबाइल स्वामियों को मोबाइल सुपुर्द किया गया।