ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल में सीडीओ ने किया अत्याधुनिक आक्सीजन गैस प्लांट का उद्घाटन

दूर हुआ आक्सीजन का संकट, मरीजों का होगा बेहतर उपचार- बसन्त चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश प्रजापति ने श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल में स्थापित अत्याधुनिक आक्सीजन गैस प्लांट का उद्घाटन किया। कहा कि निश्चित रूप से यह बड़ी उपलब्धि है और मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। प्रयास यह होना चाहिये कि किसी मरीज के इलाज में धन का संकट न आने पाये। गरीबों को भी समुचित अवसर मिले। जीवन रक्षा दुनियां का सबसे बड़ा धर्म है। श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के चेयरमैन बसन्त चौधरी ने सीडीओ एवं अन्य अधिकारियों को बताया कि यह आक्सीजन प्लांट जहां अस्पताल के जरूरतों को पूरा करेगा वहीं अन्य अस्पतालों को भी सुविधा मिल सकेगी। फ्रांस से आया यह प्लांट 120 जम्बो सिलेण्डर को 24 घंटे के भीतर रीफिल करने में सक्षम है। यह पूरी तरह से आटोमेटिक है।
बसन्त चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल मण्डल का पहला हास्पिटल है जो आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। कोरोना संकट काल में आक्सीजन संकट को याद करते हुये बसन्त चौधरी ने कहा कि उसी समय निर्णय ले लिया गया था कि हास्पिटल के पास अपना आक्सीजन प्लांट हो। यह सपना साकार हुआ जो मरीजों के लिये वरदान साबित होगा। पूरा प्रयास जारी है कि हास्पिटल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाय।
उद्घाटन अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फकरेयार, श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के जनरल मैनेजर वी.के. अय्यर, वरिष्ठ फीजिशियन डा. पी.पी. मिश्र, स्त्रीरोग विशेषज्ञ सोमा सा गुप्ता, डा. आकांक्षा मिश्रा, डा. असरार अहमद, डा. काजी, डा. अजीज आलम, रामधीरज चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, दुर्गेश चौधरी, कमलेन्द्र पटेल, प्लांट के कर्मचारी मोहित वैश्य, अमरीश राय सहित अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी एवं विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित रहे।  संचालन    प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने किया।