ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जय भारत महासम्पर्क अभियान चलायेगी कांग्रेस

न्याय पंचायत स्तर पर तीन दिन तक होंगे आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0

आगामी 19 अगस्त से 21 अगस्त तक कांग्रेस जय भारत महासम्पर्क अभियान चलायेगी। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक देते हुये लोगों को पार्टी के रीति, नीति की जानकारी देने के साथ ही मेरा गांव, मेरा देश संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी देते हुये प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव ने बताया कि जय भारत महासम्पर्क अभियान का उद्देश्य लोगोें से सीधा संवाद बनाना, उनके समस्याओं की पहचान और कांग्रेस के नीतियों से जोड़ना है। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में ग्रामीणों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, युवाओं सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों के सहयोग से श्रम दान किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुये पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल भारती, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ राम भवन शुक्ल, गिरजेश पाल,  प्रशान्त पाण्डेय, नर्वदेश्वर शुक्ल, अमित सिंह, डा. दीपेन्द्र सिंह, सूर्यमणि पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र, महेन्द्र श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, सोमनाथ पाण्डेय, रंजना सिंह, अतीउल्ला सिद्दीकी, प्रेमसागर पाठक, रविन्द्र सिंह, रूपेश पाण्डेय, रामचन्द्र चौहान, अलीम अख्तर, लालजीत पहलवान, अमर बहादुर ‘तप्पे’, नीलम विश्वकर्मा, राहुल चौधरी, प्रदीप कुमार, जगदीश प्रसाद, फैजू भाई, शकुन्तला देवी, राहुल चर्तुवेदी, देवी पाण्डेय, अच्छेलाल गुप्ता, श्रीराम चौधरी, नवीन चौधरी, प्रहलाद सिंह, दीपक कुमार, संजय कुमार, सोनू यादव के साथ ही पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे।