ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

महिला शिक्षा मित्रों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजा राखी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जनपद के महिला शिक्षा मित्रों ने प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को राखी भेजकर शिक्षा मित्रोें के समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया है।
रक्षा बंधन के साथ भेजे पत्र में महिला शिक्षा मित्रों संगीता चौधरी, माया, नीतू सिंह, रमावती पटेल, अर्चना यादव, विजय लक्ष्मी, कमलावती, संगीता देवी, रंजीता देवी, निशा यादव, सीमा गौड़ आदि ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पिछले      विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में प्रदेश के शिक्षा मित्रों को तीन माह के भीतर न्यायोचित समस्याओं के समाधान कराये जाने की लिखित घोषणा किया था। शिक्षा मित्रों ने उस पर विश्वास किया और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कीे पूर्ण बहुमत की सरकार बनी किन्तु शिक्षा मित्रोें के सहायक शिक्षक बनने के मार्ग में कई बाधायें खड़ी कर दी गई। अनेक शिक्षा मित्र अवसाद के शिकार होकर जान गवा देने को विवश हो गये।
महिला शिक्षा मित्रों ने आग्रह किया है कि शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने के लिये प्रक्रिया को सहज बनाया जाय और नियमावली में संशोधन कर शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने का मार्ग प्रशस्त कराया जाय।