ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

गरीबों, असहाय लोगों की सेवा करते हैं सर्वधर्म सेवी धरमवीर सिंह बग्गा

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के सदस्य बनाये गये धरमवीर सिंह बग्गा
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0। 
विगत दिवस रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा पड़ौसी कस्बा टाण्डा में सर्वधर्म सेवी धरमवीर सिंह बग्गा जो सामुहिक विवाह, प्रतिदिन दो वक्त लंगर गरीबों, असहाय लोगों की सेवा करते हैं ऐसे व्यक्तित्व को क्लब का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर
लंगर कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा अपने हाथों सेवा भी कि गई ऐसे महान कार्य में क्लब सदस्यों द्वारा भरपूर मात्रा में खाद्यान्न समाग्री भी दी गई उपरोक्त विशेष अवसर क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष चार्टर कोषाध्यक्ष रो.अच्युत अग्रवाल एडवोकेट के स्व माता जी के जन्मदिवस पर सामुहिक विवाह के कन्याओं हेतु 11 गैस चूल्हा प्रदान किया गया  ऐसे महान व्यक्तित्व के कार्यो को देखते हुए क्लब ने रो.धरमवीर सिंह बग्गा को क्लब उपाध्यक्ष चार्ज इन (अम्बेडकर नगर) बनाया गया। जिसमें रोटरी तथा बस्ती ग्रेटर का विस्तार सेवा क्षेत्र में हो सकें।
उक्त ऐतिहासिक अवसर पर क्लब अघ्यक्ष रो लक्ष्मीकांत पाण्डेय, सचिव मुनीरुदीन अहमद, कोषाध्यक्ष रो.अच्युत अग्रवाल, चार्टर उपाध्यक्ष रो.डा वी के वर्मा, रो.टी एस श्रीवास्तव,रो.विमल कुमार तुलस्यान,रो.प्रतिभा गोयल,रो.आंकाक्षा अग्रवाल,श्री अशोक अग्रवाल एडवोकेट सहित टाण्डा के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी क्लब के चार्टर अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक रो.किशन कुमार गोयल ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जानकारी दी। रो.गोयल ने कहा ऐसे समाजिक कार्यों का कोई दायरा और सीमा नहीं होता है।