ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

वाह-रे कप्तानगंज पुलिस, गैंगरेप के मामले को दबाकर दर्ज कर दिया छेडखानी का मुकदमा

दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया न्याय की गुहार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में दलित युवती के साथ जबरिया सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में पीड़िता ने  परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है।
पत्र में पीड़िता ने कहा है कि गत 19 अगस्त को गांव के ही एक युवकों एवं उसके साले ने घारी में जबरिया सामूहिक दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर भाग गये। धमकी दिया कि यदि किसी को बताया, थाना पुलिस में गई तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह पढी लिखी नहीं है और कप्तानगंज थाने पर एक चौकीदार ने उसकी तहरीर लिखा जिसमें दुष्कर्म के स्थान पर छेड़खानी लिख दिया। उसने मांग किया है कि सही धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के गिरफ्तारी करने के साथ ही उसके परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाया जाय।