Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

माकपा के 14 वें सम्मेलन में जमीनी मुद्दों पर पारित हुये प्रस्तावः का. रामगढी चुने गये सचिव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 14 वां जिला सम्मेलन का. वीरेन्द्र प्रताप मिश्र एवं श्यामलाल की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। झण्डारोहण के बाद शहीद बेदी पर माल्यार्पण हुआ। उद्घाटन सत्र को   सम्बोधित करते हुये प्रान्तीय कमेटी के सचिव मण्डल सदस्य का. वृजलाल भारती ने डेलीगेटों को सम्बोधित करते हुये कहा कि माकपा क्रान्तिकारी पार्टी है, वर्ग संघर्ष के जरिये जनवादी क्रान्ति के द्वारा सत्ता को पूंजीवादी व्यवस्था से मुक्त कराकर समाजवादी व्यवस्था लागू कराना हमारा लक्ष्य है। डेलीगेटों का आवाहन किया कि वे अधिकारों के लिये जन आन्दोलनों को तेज करें।
सम्मेलन में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने, बढती मंहगाई, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, जीवन उपयोगी वस्तुओं की मूल्य वृद्धि वापस लेने, बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने आदि मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया गया।
सम्मेलन के दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें कां. वीरेन्द्र प्रताप मिश्र, के.के. तिवारी, रामगढी चौधरी, सत्यराम, नरसिंह भारद्वाज, शेषमनि, उर्मिला, धु्रवचन्द्र, श्यामलाल सदस्य चुने गये। सर्व सम्मत से का. रामगढी चौधरी को सचिव चुनाव गया। इसी क्रम में प्रान्तीय कमेटी सम्मेलन के लिये का. रामगढी चौधरी एवं के.के. तिवारी डेलीगेट चुने गये। वैकल्पिक रूप मंे का. उर्मिला देवी डेलीगेट चुनी गई।
अंत में का. हरिभवन सिंह, सतीश चन्द्र चौहान, धर्मराज चौधरी, मुश्ताक अहमद, का. राजनरायन, एस.पी. कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन      धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।