Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नवम्बर माह तक पूरी होने वाली परियोजना की उपलब्ध कराये सूची-प्रभारी डीएम

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

कार्यदायी संस्था तथा विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यो का निरीक्षण करके प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराये। उक्त निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। उन्होने कहा कि अधिकारी निरीक्षण करते हुए फोटो उपलब्ध करायेंगे। निर्माणाधीन परियोजना का विवरण पीपीटी पर उपलब्ध करायेंगे। उन्होने कहा कि नवम्बर माह तक पूरी होने वाली परियोजना की सूची उपलब्ध कराये।
उन्होने निर्देश दिया है कि राजस्व, कृषि तथा बीमा कम्पनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम एक सप्ताह के भीतर अतिवृष्टि एंव जल प्लावन से फसलों की क्षति के बारे में रिपेर्ट प्रस्तुत करें। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खरीफ में 54746 किसानों का बीमा किया गया है। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए 16000 इनवैलिड तथा 13000 मिसमैच किसानों का डाटा सही कराने का निर्देश दिया है।
आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि प्रत्येक गॉव में कैम्प लगाकर वीएलई के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इसके लिए तिथिवार कार्य योजना प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में इस योजना में बी श्रेणी में है। उन्होने सबसे खराब स्थिति वाले विक्रमजोत एवं परसरामपुर ब्लाकों के कर्मचारियों एंव वीएलई की अलग से समीक्षा बैठक करने का निर्देश दिया है।
युवा कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को बाढ क्षेत्र में तैनात करें। इन युवको की सूची आपदा सेल को उपलब्ध कराये। अक्टूबर माह में खेल-कूद प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। बैठक में उद्यान, पीडब्ल्यूडी, गन्ना, आईजीआरएस, कौशल विकास विभाग के कार्यो की भी समीक्षा की गयी।
बैठक का संचालन अर्थ एंव संख्याधिकारी टीपी गुप्ता ने किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ0 सीएल कन्नौजिया, डॉ0 स्वाति त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि राम बचन राम, अधिशासी अभियन्ता शुभ नारायण, जल निगम के रेहान फारूकी, भूमि संरक्षण अधिकारी एसके चक्रवर्ती, क्रीडा अधिकारी संजय शर्मा, उद्यान अधिकारी राजेन्द्र यादव तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।