ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

साईकिल यात्रा निकालकर लोहिया वाहिनी ने किया जन जागरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की तीन दिनों तक समीक्षा बैठक हुई जिसमें पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें के साथ ही बूथ स्तर के पदाधिकारियों से प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नू पाण्डेय एवं प्रदेश सचिव दिव्यांश श्रीवास्तव ने जमीनी हकीकत की जानकारी हासिल किया। आवाहन किया कि वे पूरी ताकत के साथ चुनाव तैयारियों में जुट जाय। समीक्षा बैठक के तीसरे दिन शनिवार को लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. जावेद के संयोजन में गनेशपुर कस्बे के हसनगंज चौराहे से कटरा बुर्जुग तक साईकिल यात्रा निकालकर जन जागरण किया गया।
लोहिया वाहिनी  प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नू पाण्डेय ने कहा कि भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दल को परास्त करने के लिये बूथ स्तर पर तैयारियां तेज करेें क्योंकि बूथ की जीत से ही विजय सुनिश्चित होगी।
सपा उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी ने हरी झण्डी दिखाकर साईकिल यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, जर्सी यादव, भोला पाण्डेय, पिन्टू, मो. साहिर, रामवृक्ष यादव, मो. हारिस, सुशील यादव, जहीर अंसारी, उपेन्द्र कन्नौजिया, अरविन्द चौधरी, जुगुल किशोर चौधरी, रऊफ, सद्दाम, साजिद अली शेख, सुजीत यादव, अरविन्द यादव, जिब्बू खान के साथ ही सपा एवं लोहिया वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।