ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मण्डलायुक्त ने किया धान खरीद की समीक्षा, गलत आंकडे प्रस्तुत करने के लिए अधिकारियों को चेताया

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मण्डलायुक्त सभागार में धान खरीद की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने उपस्थित मण्डल स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान क्रय केन्द्रों के निर्धारण में शासन की गाईडलाइन का अनुपालन सख्ती से कराये। मण्डल में मा0 मुख्यमंत्री की खरीद पालिसी का हूबहू अनुपालन सुनिश्चित करें।
उन्होने निर्देश दिया है कि समीक्षा बैठक में प्रस्तुत आकड़ों में दोष है। इसकी पुनरावृत्ति नही होनी चाहिए। सही एवं तथ्यपरक आकड़े प्रस्तुत किए जाय।
डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मण्डल में कुल 373411 हेक्टेयर धान का क्षेत्रफल है। इस वर्ष का समर्थन मूल्य सामान्य धान का 1940 रू0 तथा ए ग्रेड धान का 1960 रूपया प्रति कुन्तल निर्धारित है। मण्डल में चावल की मिलों की क्षमता 200 टन प्रतिदिन की है। क्रय केन्द्रों का निर्धारण गाईडलाइन के अनुरूप किया जा रहा है। खरीद के लिए कृषको का आनलाईन पंजीकरण सुनिश्चित रूप से किया जा रहा है।
बैठक में आरएओ मनीष कुमार सिंह, डीएफएमसी आरपी पटेल, डीएफएमओ रूपेश सिंह, एएमओ संजय कुमार जायसवाल, धीरेन्द्र कुमार सिंह, दीपक कुमार शुक्ल, सतेन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमार शाही, अखिलेश कुमार, रमेश चन्द्र गौतम, मो0 कमरूद्दीन, रंजीत कुमार जायसवाल, माधुरी त्रिपाठी, कविता चौधरी, शिखा श्रीवास्तव व समस्त आरएफसी उपस्थित रहें।