ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

31 अगस्त से 03 सितम्बर के मध्य होगा वेक्टर कंट्रोल एक्टीविटी एवं फीवर सैम्पल कलेक्शन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जनपद में संचारी रोग नियंत्रण के अन्तर्गत डेंगू तथा अन्य वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम एवं कोविड टीकाकरण के अन्तर्गत 31 अगस्त से 03 सितम्बर 2021 के मध्य वेक्टर कंट्रोल एक्टीविटी एवं फीवर सैम्पल कलेक्शन संबंधी कार्यवाही सम्पादित की जायेंगी। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अनूप कुमार ने दी है।
उन्होने बताया है कि वेक्टर कंट्रोल एक्टीविटी के साथ-साथ फीवर केसेज का सर्वेक्षण तथा सैम्पल कलेक्शन कर डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, स्क्रबटाईफस, टाईफाईड आदि रोगो की जॉच हेतु सेन्टिनल सर्वेलेंस लैब, जिला चिकित्सालय बस्ती में कलेक्शन किया जायेंगा।
वेक्टर कंट्रोल एक्टीविटी के लिए ग्रामीण स्तर पर पंचायती राज विभाग द्वारा तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर पंचायत के सहयोग से फॉगिंग का कार्य कराया जायेंगा।
उन्होने बताया कि फीवर सर्विलेस/स्वास्थ्य शिक्षा के लिए एएनएम, आशा तथा आगनबाडी कार्यकत्री की टीम बनाकर घर-घर  भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जायेंगा। डेंगू से बचाव हेतु कूलर, गमले, पानी की टंकी तथा अन्य निष्प्रयोज्य सामाग्रियों में एकत्रित पानी को निस्तारित करने का अभियान चलाया जायेंगा। उक्त कार्य के लिए स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एचएस तथा बीएचडब्लू की ड्यिटी लगायी गयी है।