ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

विधायक संजय ने ग्राम पंचायतों की समस्या निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने  अखिल भारतीय पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये पत्र  के सन्दर्भ का उल्लेख करते हुये मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ग्राम पंचायतों के समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायतोें को प्राप्त धनराशि से विकास हेतु सरकार द्वारा निर्धारित रेट व बाजार मूल्य में काफी अन्तर है।
पत्र में कहा गया है कि जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतोें को विकास कार्यो के लिये सामाग्रियों का जो दर निर्धारित किया गया है उस दर और बाजार मूल्य में भारी अन्तर होने के कारण ग्राम प्रधानों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ईट, सीमेन्ट, सरिया, मोरंग, बालू आदि सामग्री के निर्धारित दर और बाजार मूल्य में काफी अन्तर होने के कारण ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। इस समस्या का समाधान कराया जाय।
विधायक संजय प्रताप ने अखिल भारतीय पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये 15 सूत्रीय पत्र को संलग्न करते हुये मुख्यमंत्री से व्यवहारिक समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह किया है।