ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सम्भावित लक्षण वाले लोगों का लिया गया नमूना

बाल सम्प्रेक्षण गृह में 100 बंदियों का स्क्रीनिंग किया गया जिसमें सम्भावित लक्षण वाले 15 बंदियों के  बलगम के नमूने को एकत्रित कर जांच हेतु टीबी अस्पताल भेजा गया

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

प्रधानमंत्री के अति महत्वाकांक्षी योजना टीबी मुक्त भारत अभियान में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।  प्रथम चरण में जिला क्षय रोग अधिकारी के नेतृत्व में 02 सितम्बर से चल रहे इस सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के तहत वृद्धा आश्रम, जिला कारागार, मदरसा, बाल सम्प्रेक्षण गृह, नवोदय विद्यालय जाकर क्षय रोग के सक्रिय रोगी चिन्हित किये जा रहे हैं। इस अभियान के तहत आज बाल सम्प्रेक्षण गृह में 100 बंदियों का स्क्रीनिंग किया गया जिसमें सम्भावित लक्षण वाले 15 बंदियों के  बलगम के नमूने को एकत्रित कर जांच हेतु टीबी अस्पताल भेजा गया तथा जामिया हंफ़िया मदरसा रहमतगंज में 64 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया जिसमें सम्भावित लक्षण वाले 5 लोगों के  बलगम के नमूने को एकत्रित कर जांच हेतु टीबी अस्पताल भेजा गया।
इससे पूर्व वृद्धा आश्रम में 62 लोगों का स्क्रीनिंग हुआ  जिसमें 14 लोगों का जांच तथा जिला कारागार में 1320 बंदियों का स्क्रीनिंग हुआ जिसमें 91 बंदियों का जांच हुआ। इस तरह अभी तक कुल 1546 लोगों का स्क्रीनिंग हुआ जिसमें 125 सम्भावित लोगों का बलगम जांच किया जा रहा है।
इस दौरान टीम मेम्बरों में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ  टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक मनोज बरनवाल, संजय पाण्डेय, अफजल हुसैन, अब्दुल सईद, गौहर अली, दुर्गेश उपाध्याय, अमित कुमार, आशुतोष कुमार, गिरीश चंद्र गुप्ता, शिवशंकर, भूखण्ड प्रताप चौरसिया, यादवेन्द्र यादव, अशरफ अली, राहुल कुमार, शिव कुमार मिश्र उपस्थित रहे।