ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

नोडल अधिकारी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर दिया स्वास्थ्य सुविधाओंको बेहतर बनाने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

विशेष सचिव पंचायती राज विभाग तथा जिले के नोडल अधिकारी शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा आपूर्ति किए जा रहे मरीजों के लिए भोजन का आकस्मिक जांच नियमित रूप से किया जाना चाहिए। सीएमएस स्वयं तथा फूड इंस्पेक्टर भी इसका निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देश दिया कि वार्ड में लगे सभी कूलर का मरम्मत कराई जाए तथा इसमें नियमित रूप से पानी बदला जाए।
उन्होंने कहा कि पेयजल हेतु स्थापित आर0वो0 मशीन को नियमित रूप से जांच कराया जाए। वार्ड की संख्या को देखते हुए आर0वो0 मशीन संख्या बढ़ाने का उन्होंने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण स्थल पर टीन शेड हटवा कर छत ढलाई जाए तथा मरीजों के बैठने के लिए आगंतुक कक्ष भी तैयार किया जाए। उन्होंने वार्डों में स्थापित टॉयलेट का निरीक्षण भी किया तथा साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन पहले से नहीं कराया है उनका रजिस्ट्रेशन केंद्र आने पर कर लिया जाए। किसी हालत में उनको लौटाया न जाए। उन्होंने वैक्सीन का वेस्टेज कम से कम करने पर बल दिया। उन्होंने टीका लगा रही एएनएम से वार्ता किया तथा वैक्सीन रखने की व्यवस्था का जायजा लिया।
नोडल अधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्थापित वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती मरीजों से बातचीत किया तथा उनका कार्ड भी देखा। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पंजीकरण केंद्र, तथा दवा स्टोर का निरीक्षण किया तथा रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ0 अनूप कुमार, सीएमएस डॉ0 सुषमा सिन्हा, एसडीएम सदर पवन जयसवाल, सीओ शक्ति सिंह, विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।