ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

आबकारी टीम के छापेमारी मे 22 लीटर अवैध कच्ची शराब व 02 कुंतल महुआ लहन व शराब बनाने का उपकरण बरामद

कबीर बस्ती न्यूज बस्ती।उ0प्र0।

जिले की आबकारी एवं प्रर्वतन की संयुक्त टीम अवैध शराब के कारोबारियों पर भारी पड रही है। विभाग द्वारा चलाये जा रहे सघन अभियान मे 22 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ भारी मात्रा मे लहन व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया।

अपर प्रमुख सचिव आबकारी एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा, दिए गये निर्देश के क्रम में, उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार बस्ती के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी बस्ती के प्रवेक्षण में, 09/09/2021 को थाना छावनी के ग्राम विक्रमजोत,छावनी,ढुहवा मिश्र,तालागाव आदि संदिग्ध स्थलों पर आबकारी टीम बस्ती एवं प्रवर्तन टीम बस्ती द्वारा दबिश दिया गया। जहां मौके से  22 लीटर अवैध कच्ची शराब व 02 कुंतल महुआ लहन व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। लहन को मौके पर नष्ट करा दिया गया। तथा 01 अभियोग दर्ज किया गया।