ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

छात्र नेताओं ने किया छात्र संघ बहाली की मांग, एपीएन प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

एपीएन पी.जी. कालेज के छात्र नेताओं ने इरशाद खान सलमान के नेतृत्व में प्राचार्य एसपी सिंह को ज्ञापन देकर छात्र संघ बहाल कर चुनाव कराये जाने की मांग किया। छात्रों ने प्राचार्य से कहा कि  पिछले दो वर्षो से कोरोना संकट के कारण छात्र संघ का चुनाव नहीं हो सका है। अब स्थितियां सामान्य है।
छात्रों ने प्राचार्य को बताया कि छात्र संघ का चुनाव न होने के कारण छात्रों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा सम्बन्धी अनेक समस्याओं का निराकरण न होने से उनमें रोष है। छात्र नेताओं ने चेतावनी भी दिया कि यदि 12 सितम्बर तक निर्णय न लिया गया तो 13 सितम्बर से शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज गेट पर धरना दिया जायेगा। छात्रों नेताओं ने बताया कि प्राचार्य ने नियमानुसार निर्देश मिलने पर चुनाव कराने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में आदर्श पटेल, नागेन्द्र मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, सचिन, सुयश प्रताप सिंह, अखिलेश भट्ट, अमित गौड़, राहुल चौधरी आदि छात्र नेता शामिल रहे।