ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने किया चन्दोताल को विकसित करने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह चन्दोताल पक्षी विहार को नये सिरे से विकसित किये जाने की मांग किया है।
पत्र में गौहर अली ने कहा है कि जनपद मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चन्दोताल के लगभग 1400 बीघा भूमि को वन प्रभाग द्वारा विकसित किया जाना है। 1996 में यहां पक्षी विहार की स्थापना की गई। सर्दियों के दिनों में यहां दूर देश से देशी, विदेशी पक्षी आते हैं किन्तु अनेक शिकारियों की भेंट चढ जाते हैं। पर्याप्त देख रेख के अभाव में चन्दोताल स्थित पक्षी बिहार की स्थिति दयनीय है। इसे पर्यटन के रूप में विकसित कर  मत्स्य पालन, कछुआ, घडियाल हैचरी फार्म के रूप में विकसित किया जा सकता है। यहां अपार संभावनायें हैं। यदि सरकार चाहे कि पक्षी बिहार को किसी निजी कम्पनी को पट्टे पर भी दे सकती है। इससे विकास के साथ ही सरकार को राजस्व प्राप्ति होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।