Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान को उनके प्रथम पुण्य तिथि पर रविवार को बादशाही अखाड़ा पर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुलवेन्द्र सिंह मजहबी के संयोजन में याद किया गया।
लोजपा जिलाध्यक्ष कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने कहा कि नियति ने गरीबों, मजलूमों का बड़ा नेता हमसे छीन लिया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। बस्ती लोक जनशक्ति पार्टी उनके विचारों और नीतियों को उनके वारिस  पुत्र चिराग पासवान जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।
राम विलास पासवान को  श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में  राजेंद्र सिंह रजावत, संजय राय विवेक चौधरी, रतन प्रजापति, बबीता गौड़, राम तीरथ अभिषेक सिंह ,रोशनी ,रिचा शुक्ला, घनश्याम ,रामाश्रय    चौधरी, रश्मित सिंह आदि शामिल रहे।