Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आयोजित होगा मूल्य संवर्धन एवं पराली प्रबन्धन हेतु दो दिवसीय किसान पाठशाला

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत जनपद में कृषि विवधीकरण, जैविक खेती, मूल्य संवर्धन एवं पराली प्रबन्धन हेतु दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी उप निदेशक, कृषि राम बचन राम ने दी है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में दो माड्यूल वर्तमान फसल सत्र में आयोजित किया जा रहा है। 14 सितम्बर 2021 को प्रथम माड्यूल के तहत अपरान्ह 02.30 बजे से 05.30 बजे तक जनपद स्तर पर एन.आई.सी. एवं चिन्हित ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में राज्य स्तर से मा0 कृषि मंत्री की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव कृषि की उपस्थिति में एन.आई.सी. केन्द्रों पर जनपद से प्रतिभागिता एवं न्याय पंचायत स्तर से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रतिभागिता भी की जायेगी। 15 सितम्बर 2021 को अपरान्ह 02.30 बजे से 05.30 बजे तक चिन्हित ग्राम पंचायत स्तर पर जन प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में किसान पाठशाला का आयोजन किया जायेगा।
पाठशाला के द्वितीय माड्यूल में 20 सितम्बर और 21 सितम्बर 2021 को अपरान्ह 02.30 बजे से 05.30 बजे तक चिन्हित ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में पाठशाला कार्यक्रम सम्पादित किया जायेगा।