Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

युवा बनायेंगे यूपी में सपा की सरकार- प्रदीप तिवारी

पार्टी नेताओं ने किया फूल मालाओं के साथ स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेता अयाज अहमद के संयोजन में उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्रदीप तिवारी ने कहा कि यह स्वागत नहीं संघर्ष का समय है। नौजवानों की एकजुटता से ही उत्तर प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार बनेगी, यह तभी होगा जब हर बूथ पर यूथ अपनी भूमिका निभायें।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि हमें साम्प्रदायिक शक्तियों से सतर्क रहना होगा वे कोई भी चाल चल सकती है। परिवर्तन का रथ लेकर युवा ही बदलाव लायेंगे।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से वृजेश मिश्र, अरविन्द सोनकर, जावेद पिण्डारी, राहुल सिंह, मो. अहमद सज्जू, राजा आलम, मो. स्वाले, सलमान अहमद, इरशाद खान, जीशान फारूकी, आलिश खान, मो0 शोएब, सालेह, महबूब आलम,  रहमान सिद्दीकी, यदुराम यादव, हाफिज इलियास,  आदि शामिल रहे।