ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सिपाही पर धोखाधड़ी कर जमीन बैनामा कराने का आरोप, पीड़ित ने डीआईजी से लगाया न्याय की गुहार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझा किता अव्वल निवासी जगदीश पुत्र जुगुन ने गुरूवार को डीआईजी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में जगदीश ने कहा है कि छावनी थाने पर तैनात सिपाही जयहिन्द यादव ने कूट रचना कर धोखे में रखते हुये उसके जमीन का बैनामा करा लिया और उसे कोई धन भी नहीं दिया गया। डीआईजी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन जगदीश को दिया है।

पत्र में जगदीश ने कहा है कि उसके गांव के ही रामसहाय पुत्र बाढू ने जालसाजी कर सिपाही जयहिन्द पुत्र माया प्रसाद ग्राम सेनपुर तहसील बूढ़नपुर जिला आजमगढ़ के निवासी के नाम बैनामा रजिस्ट्री करा दिया। पत्र में जगदीश ने कहा है कि थाना छावनी में सिपाही के पद पर कार्यरत जयहिन्द पुत्र माया प्रसाद ने रामसहाय को अपने साजिश में करके प्रार्थी को वृद्धा पेंशन लगवाने के बहाने दिनांक 10.06.21 को प्रार्थी के गाटा संख्या 60/0-2550 व 750ख / 1.00110 हेक्टेयर का बैनामा जयहिन्द यादव ने कूटरचित तरीके से तैयार करवा लिया।  इसमें पूरा सहयोग रामसहाय पुत्र बाढू ने किया। जगदीश के अनुसार उसके मानसिक संतुलन खराब रहने का नाजायब फायदा उठाकर चाय में नशीली पदार्थ पिलाकर बेहोशी हालत में बैनामा करा लिया जिसका प्रतिफल भी उसेे नही दिया।  जो रूपया चेक द्वारा दिखाया है वह भारतीय स्टेट बैंक शाखा शुकुल बाजार जनपद सुल्तानपुर चेक संख्या 32129 पर 3 लाख अंकित किया है जबकि उसका खाता उक्त बैंक में नहीं उसमें भी जयहिन्द ने धोखाधड़ी किया है । जानकारी होने पर जब उसने सिपाही जयहिन्द यादव से मिलकर बात किया तो वह आमादा फौजदारी हो गया। इसकी शिकायत उसने उच्चाधिकारियों से किया जिसकी जानकारी होने पर उसने धमकी दिया कि अपना प्रार्थना पत्र वापस ले लो नही तो तुम्हे गांजा, कट्टा आदि के मुकदमे में फंसाकर जिन्दगी बर्बाद कर दूंगा। उसने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुये अपनी जमीन वापस कराने की मांग किया है।