ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

संकल्प सोतोकान कराटे एकेडमी द्वारा सात बच्चों को दिया गया प्रमाण पत्र

आत्म रक्षा कराटे मार्शल आर्ट सीखना बहुत जरूरी – डॉ जे पी सिंह
कबीर बस्तीन्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
संकल्प सोतोकान कराटे एकेडमी के तत्वाधान में चलाए जा रहे दो माह की ट्रेनिंग वाइट बेल्ट पूरी हुई आज जीआईसी इंटर कॉलेज ग्राउंड में स्थित संकल्प सोतोकान कराटे एकेडमी क्लब में बेल्ट ग्रेडिंग में सर्टिफिकेट वितरण किया गया। इसके मुख्य अतिथि डॉ जेपी सिंह एवं कराटे एकेडमी के प्रशिक्षक उमेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया। डॉक्टर जेपी सिंह ने बताया कि आज के इस दौर में आत्म सुरक्षा का सबसे अच्छा माध्यम है कि कराटे मार्शल आर्ट है अगर हम इसको अच्छी तरह प्रशिक्षण ले कर अपनी सुरक्षा और दूसरों की भी सुरक्षा कर सकते हैं ।
कराटे एकेडमी के प्रशिक्षक उमेश कुमार जी ने बताया कि यह भारतीय शौर्य कला आज की नहीं प्राचीन है इसका प्रशिक्षण बेटियों को जरूर लेना चाहिए क्योंकि आज सबसे अधिक जरूरत बेटियों को है इस विधा का प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ सकती हैं और हमारी हेल्थ फिटनेस अच्छी रहेगी आज यह कला स्पोर्ट्स में बहुत ही आगे है।
उमेश कुमार जी ने बताया कि कराटे एकेडमी में बेल्ट ग्रेडिंग में साक्षी श्रीवास्तव , सौम्या श्रीवास्तव, काजल चौधरी , श्रेया, ज्ञानिश सिंह, ईशान, अद्विक को एलोबेट एवं शौर्य  प्रताप सिंह , काशवी पटेल को दिया गया।