ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

युवाओं ने मनाई भगत सिंह जी की जयंती

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
नेशनल एसोसियेशन आफ यूथ के युवाओं ने सोमवार को प्रेस क्लब बस्ती में शहीद भगत सिंह की 114वीं जयंती मनाई। जिसमें NAY के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावेश पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।
भावेश पाण्डेय ने बताया कि शहीद भगत सिंह जैसे देशभक्तो ने देश को अंग्रेजों से आजाद तो करवा दिया, लेकिन इस आजादी को कायम रखना सभी देशवासियों व युवाओ की जिम्मेदारी है। हमारा देश आज भी अनेक प्रकार की कुरीतियों के गुलामियों कि बेडिय़ो से जकड़ा हुआ है।
संगठन के सदस्य नवीन त्रिपाठी ने बताया कि देश भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता, दहेज प्रथा, मृत्युभोज, नशाखोरी जैसी अनेक बुराईयों से घिरा हुआ है, देश को इन बुराईयों से आजाद करवाना ही सच्ची आजादी मानी जाएगी तथा भगत सिंह जैसे देशभक्तों की जयंती मनाना तभी सार्थक होगा। इन सभी बुराईयो मे से भ्रष्टाचार व जातिवाद देश को दीमक की तरह खोखला कर रहे है। कुछ कर्मचारी व नेता चंद पैंसो व वोटो के लिए देश को इन बुराइयों का गुलाम बना रहे है। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बुराइयों से देश को आजाद करवाने की शपथ ली।
इस दौरान सुनील यादव, अभिषेक ओझा, रितिकेश सहाय, राम प्रताप, काजी फरजान, मनीष मिश्र, दिलीप, सुधांशु पाण्डेय,आशुतोष, वैभव पाण्डेय, ओमकार, अमित, रत्नेश, शाश्वत श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, रूपेश, कमलेश,वीरेंद्र तिवारी, हरिगोविंद, दिलीप पाण्डेय,विपिन भानु, अजय शंकर,योगेंद्र शुक्ल,गौरव, अमन पाण्डेय, सूरज श्रीवास्तव, रामेंद्र त्रिपाठी,गौरव आदि लोग मौजूद रहे ।