Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डूडा कार्यालय में मारपीट, पीड़ित कर्मचारियोें ने लगाया न्याय की गुहार, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी के आदेश पर डूडा कार्यालय बस्ती में अवर अभियन्ता संविदा पद पर कार्यरत उदय शुक्ल एवं रन्दीप यादव के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किये जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।  गत 28 सितम्बर को उदय शुक्ल एवं रन्दीप यादव अपने साथियों के साथ जो हथियार लिये हुये थे कार्यालय पहुंचे और दबाव बनाया कि मुकदमा दर्ज न कराया जाय। इसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और उदय शुक्ल एवं रन्दीप यादव ने जिला समन्वयक अभिजीत पाल, अवर अभियन्ता विनय सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। अभिजीत पाल ने घटना की सूचना अपर जिलाधिकारी को दिया और न्याय की गुहार लगाया। सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र  डूडा कार्यालय पहुंचे और कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया कि मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाय।
इस सम्बन्ध में पुरानी बस्ती पुलिस ने जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अभिजीत पाल की तहरीर उदय शुक्ल एवं रन्दीप यादव के विरूद्ध भादवि की धारा 323, 504, 506 एवं 427 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। अभिजीत पाल ने बताया कि उदय शुक्ल एवं रन्दीप यादव के विरूद्ध जिलाधिकारी के आदेश पर शहर मिशन प्रबंधक ज्ञानेन्द्र शुक्ल एवं जिला समन्वयक यदुवंश चौधरी ने जांच किया जिसमें उक्त दोनों दोषी पाये गये थे। इसी जांच को दबाने की नीयत से उक्त लोग कार्यालय में विवाद पैदा कर रहे हैं। अभिजीत पाल ने बताया कि उदय शुक्ल एवं रन्दीप यादव ने उनके एवं दीपक गौड़ तथा विनय सिंह के विरूद्ध जो मुकदमा दर्ज कराया है वह पूरी तरह से मनगढन्त है। उन्होने उच्चाधिकारियोें से हस्तक्षेप की मांग करते हुये उदय शुक्ल एवं रन्दीप यादव के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करने के साथ ही स्वयं एवं अपने परिवार के सुरक्षा की मांग किया है। इसके साथ ही डूडा कार्यालय बस्ती में सुरक्षा प्रबन्ध कराये जाने की मांग किया है जिससे विभागीय कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराया जा सके।