ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को भेजा 11 सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को तहसीलदार के माध्यम से शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पुरानी पेंशन नीति बहाली, शिक्षकों का आकांक्षी जनपदों में अन्तरजनपदीय स्थानान्तरण, जनपद के भीतर स्थानान्तरण प्रक्रिया शुरू किये जाने, छात्रांे के डीबीटी की फीडिंग शिक्षकों से न कराकर बीआरसी पर तैनात कम्प्यूटर आपरेटरों से कराये जाने,  शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा व्यवस्था, मृतक आश्रित के पाल्यों को योग्यतानुसार नियुक्ति दिये जाने, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों को शिक्षक के पद पर समायोजित किये जाने, 1 दिसम्बर 2008 के बाद पदोन्नति प्राप्त प्रधानाध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 17140 न्यूनतम वेतनमान, व प्रधानाध्यापक पूर्व  माध्यमिक विद्यालयों को 18150 न्यूनतम वेतनमान का शासनादेश निर्गत किये जाने, शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू किये जाने, छात्रों के बैठने हेतु डेस्क, बेंच की व्यवस्था किये जाने आदि की मांग शामिल है।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को परसुरामपुर बीआरसी पर सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित है, इसमंें प्रदेश  अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, संरक्षक अभिमन्यु तिवारी, शिक्षक विधायक धु्रव कुमार त्रिपाठी आ रहे हैं, उनसे विचार विमर्श के बाद यदि मांगे न मानी गई तो वृहद आन्दोलन की रणनीति तय की जायेगी।
ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शैल शुक्ल, जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, आनन्द दूबे, सन्तोष शुक्ल, कन्हैया प्रसाद भारती, बब्बन पाण्डेय, उमाशंकर मणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे।