Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आकस्मिक निरीक्षण में डीएम को नही मिली लक्षित बच्चों की अपडेटेड सूची

अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करें

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को कप्तानगंज के तिलकपुर तथा हरैया के दुहवा मिसिर गाॅव में नियमित टीकाकरण का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों स्थान पर उन्हें लक्षित बच्चों की अपडेटेड सूची नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करें। उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि नियमित टीकाकरण के दिन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को टीकाकरण केंद्र पर ड्यू लिस्ट अनिवार्य रूप से रखी जाए। हरैया में तो हीमोग्लोबिन मीटर भी उपलब्ध नहीं था जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर आवश्यक सभी प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान एन एम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा यूनिसेफ के आलोक राय उपस्थित रहे।