ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

09 दम्पतियों को एक साथ रहने को राजी कर भाग्यवती ने कायम किया मिशाल

महिला थाना पुलिस का उत्कृष्ठ कार्य

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

महिला थानाध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय महिला थाने मे तैनाती से लेकर उनके द्वारा लगातार किये जा रहे उत्कृष्ठ कार्यों को लेकर वे लगातार चर्चा मे हैं। वे अपने यहां तैनाती से अब तक सैकडों बिछड चुके परिवारों समझा बुझाकर परिवारों को टूटने से बचाया।

इसी क्रम मे थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पांडे द्वारा आपसी मनमुटाव और पारिवारिक झगड़े के कारण अलग रह रहे 09 बिछड़े दम्पत्ति को नवरात्रि के शुभ अवसर  पर डॉ0 आकांक्षा गुप्ता, श्रीमती निशा चौधरी एवं श्रीमती रेनू कुशवाहा महोदया की उपस्थिति में काउंसलिंग कर मिलाया गया । पति-पत्नि के बीच के आपसी मनमुटाव के कारण सभी एक-दुसरे से अलग रह रहे थे, जिन्हें महिला थानाध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय एवं महिला हेल्प डेक्स की टीम की म0हे0 का0 शीला कन्नौजिया, म0का0 आशा गोंड, म0का0 विजयलक्ष्मी, म0का0सपना यादव, म0का0 रिचा सिंह, म0 का0 रीना गोंड की कोशिशों और समझाने-बुझाने के बाद सभी गिला-शिकवा भुलाकर एक साथ रहने को राजी कर हंसी-ख़ुशी विदा किया गया ।