ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

55 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

थाना कलवारी पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही द्वारा एक गांजा तस्कर को 55 किलो 500 ग्राम गांजा व एक सुपर स्पलेन्डर मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही, स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय व सर्विलांस सेल मय पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा 15.10.2021 को समय 16.35 बजे कलवारी टांडा पुल वहद ग्राम मांझा खुर्द से अभियुक्त परमात्मा अग्रहरी पुत्र स्व0 मुन्ना लाल उम्र करीब 52 वर्ष  निवासी केदारनगर बाजार थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकर नगर हालमुकाम कटेहरी (निकट मुन्ना बाजाज एजेन्सी थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर ) के कब्जे से 55 किलो 500 ग्राम गांजा व एक अदद सुपर स्पलेन्डर मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बंध में थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 215/2021 धारा 8/20/27(A)  NDPS  एक्ट अभियोग पंजीकृत कर 16.10.2021 को  न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।

बरामदगी का विवरणः-
1. 55 किलो 500 ग्राम गांजा ।
2. एक अदद सुपर स्पलेन्डर मोटरसाईकिल ।