ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भाजपा नेता वीसी पाण्डेय ने सघन सम्पर्क कर दिया कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने रविवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में लोगों से सम्पर्क एवं संक्षिप्त चौपाल आयोजित कर उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों के दुःख दर्द को महसूस किया और कोरोना काल में निःशुल्क राशन के साथ ही रेकार्ड संख्या में आवास स्वीकृत कराये गये। यही नहीं लोगोें को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा गया इससे वे सरकारी या निजी अस्पताल में 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने लोगों से सीधा संवाद बनाते हुये कहा कि सम्पर्क मार्ग से लेकर विकास के अनेक कार्य किये गये हैं, जो शेष हैं उन्हें सरकार बनते ही अगले चरण में पूरा कराया जायेगा।
भाजपा नेता वृन्दावन चन्द्रभान पाण्डेय ने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बनकटा, उस्का, आमा, गोविन्दपुरा, बडोदर, महुआडाबर, रतासी, टिनिच, गौर, पिकौरा, तेनुई सहित अनेक क्षेत्रों में लोगों से सघन सम्पर्क कर समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त किया। सम्पर्क के दौरान मुख्य रूप से सोनू चौबे, मनोज कुमार पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, अब्दुल रब खान, अजय मिश्र, सूरज मिश्र, अरूण कुमार तिवारी, राजेश तिवारी,  जितेन्द्र कुमार अग्रहरि, लाल प्रताप मिश्र, नीरज अग्रहरि, संदीप कुमार आदि के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।