Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बर्बर हत्या के विरोध में कुर्मी महासभा ने सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय कुर्मी महासभा  जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन देकर किसान परिवार के बर्बर हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग किया।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि गत 12 अक्टूबर 21 की मध्य रात्रि में दबंगो ने प्रयागराज जनपद के मिया का पूरा थाना औद्योगिक क्षेत्र तहसील करछना में दबंगों ने दुर्गा पूजा के शोर शराबे की आड लेते हुये जानलेवा हमला कर बजरंग बहादुर पटेल को घायल करने के बाद उनकी पत्नी प्रेमा देवी पटेल, उनकी बेटी अनु पटेल की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। बजरंग पटेल की स्थिति गंभीर है। ज्ञापन में मांग किया गया है कि अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय और मामले की स्वतंत्र एजेन्सी से जांच कराते हुये आश्रितों को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा एवं एक-एक सदस्य को नौकरी दिलाया जाय। बजरंग बहादुर पटेल का सरकारी खर्चे पर इलाज कराते हुये कड़ी सुरक्षा देते हुये जमीन का पट्टा दिलाया जाय। कुर्मी महासभा ने चेतावनी दिया है कि यदि मांगे पूरी न हुई तो महासभा धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश संगठन सचिव आर.के. सिंह पटेल,  महासचिव शीतला पटेल, अशोक कुमार वर्मा, विनय कुमार आदि शामिल रहे।