Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारी घोषित

परमात्मा उपाध्यक्ष, ब्रम्हानन्द महासचिव बने

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष वैजनाथ शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को अमहटघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में महासभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।
जिलाध्यक्ष वैजनाथ शर्मा ने महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद पदाधिकारियों को घोषित किया। परमात्मा प्रसाद शर्मा, विन्देश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, उदयराज विश्वकर्मा, राजेश शर्मा-उपाध्यक्ष, ब्रम्हानन्द शर्मा- महासचिव, वैजनाथ विश्वकर्मा, अजय शर्मा, राम दरस शर्मा, बुद्धिराम शर्मा, आदित्य शर्मा, राधेरमण विश्वकर्मा, रामशंकर शर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा- सचिव के साथ ही हरीशर्मा, अमरीश चन्द्र विश्वकर्मा, रामसागर विश्वकर्मा, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, विजय, कपिलदेव विश्वकर्मा, देवेन्द्र विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, पारस शर्मा, नेवास शर्मा, विश्वम्भरनाथ शर्मा, प्रेम शर्मा, संदीप शर्मा, सुभाष शर्मा और संतराम विश्वकर्मा के साथ ही 15 लोगों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसी क्रम में लालचंद विश्वकर्मा को रूधौली, अनूप विश्वकर्मा- महादेवा, भीम शर्मा को हर्रैया का विधानसभाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में सर्व सम्मत से ब्लाक अध्यक्षों को घोषित किया गया, इनमें अर्जुन विश्वकर्मा- बनकटी, अशोक कुमार विश्वकर्मा- सल्टौआ, बीरू विश्वकर्मा को बहादुरपुर, राममूरत शर्मा- कुदरहा, अनिल विश्वकर्मा- साऊंघाट, सुरेन्द्र विश्वकर्मा- बस्ती सदर, महेश शर्मा – विक्रमजोत, संजय शर्मा- हर्रैया और अनिल शर्मा को रूधौली ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया हैै। ब्रम्हानन्द विश्वकर्मा और राम अचल शर्मा को संरक्षक बनाया गया है। इसी कड़ी में साहबदीन विश्वकर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर महासभा पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।