Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा की बैठक में बूथ स्तर के मजबूती पर जोर

समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष विवेक पिन्टू का  फूल मालाओं के साथ स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को बस्ती सदर  विधानसभा की मासिक बैठक विधानसभाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने बूथ स्तर की जानकारी लेते हुये कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथवार स्थितियों की समीक्षा करते रहे और मतदाता सूची में लोगों का नामांकन सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल करेें। कहा कि मजबूत संगठन से ही सपा आने वाले विधानसभा चुनावों में लक्ष्य हासिल कर सकेगी। इसी क्रम में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ल पिन्टू का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
मासिक बैठक में बूथ स्तर पर मजबूती, सदस्यता अभियान चलाने आदि पर जोर दिया गया। विधानसभाध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि बूथ स्तर पर लगातार    पदाधिकारियों से सम्पर्क बनाया जाता है और क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के  समाधान पर पार्टी कार्यकर्ता निरन्तर प्रयास करने के साथ ही अन्याय के विरूद्ध संघर्ष भी करते हैं। बूथ स्तर की नियमित समीक्षा की जाती है।
मासिक बैठक के बाद ओम प्रकाश सोनकर के नेतृत्व में अनेक लोग सपा में शाामिल हुये। जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने उन्हें सदस्यता दिया।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय,  जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, चन्द्रभूषण मिश्र, जावेद पिण्डारी, वृजेश मिश्र,  अरविन्द सोनकर, पवन यादव, धु्रवचन्द्र  चौधरी, मो0 जावेद, मो. जहीर, मो. युनूस, पंकज निषाद, आदि ने सांगठनिक मजबूती के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में रजवन्त यादव, जोखूलाल यादव, युगुल किशोर चौधरी, रजनीश यादव,  देवेन्द्र उर्फ चीनी चौधरी, एजाज अहमद, राम सिंह पटेल, विकास पाण्डेय, राम सनेही यादव, राम सिंह यादव, शफीक अंसारी, गोपाल पाण्डेय, हेमन्त चौधरी, मो. सलीम, रामअवध चौधरी, यादव, जयराज यादव, भोला पाण्डेय, रामवृक्ष यादव, के साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ता, सेक्टर प्रभारी शामिल रहे।