ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

टीकाकरण कर्मियों की लगन का फल है सफल टीकाकरण

– कोविड टीकाकरण बूथ पहुंचकर अधिकारियों ने दी बधाई
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
देश में कोविड टीकाकरण गुरुवार को सौ करोड़ से पार पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग में उल्लास का माहौल है। इस मौके पर अधिकारियों व कर्मियों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई। कर्मियों का कहना है था कि देश की इस महान उपलब्धि का असर जिले के टीकाकरण पर भी पड़ेगा। यहां टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आएगी और हम लोगों को कोविड जैसी महामारी से सुरक्षित रखने में कामयाब होंगे।
जिला अस्पताल में संचालित कोविड टीकाकरण बूथ पहुंचकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने वहां पर टीकाकरण कार्य में लगे स्टॉफ को बधाई दी। उन्हें बताया कि आज देश ने टीकाकरण के क्षेत्र में विश्व में बड़ा कीर्तिमान बनाया है। जिले को जो लक्ष्य मिला है, उससे हासिल करने के लिए सबको दोगुने उत्साह से लग जाना चाहिए।
एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने कहा कि काफी कठिन परिस्थितियों में हमने टीकाकरण का अभियान शुरू किया। संसाधनों व टीके की कमी से जूझने के बाद भी हमने हौसला नहीं छोड़ा। आज स्थिति यह है कि हमारे पास टीके का भरपूर स्टॉक व प्रशिक्षित स्टॉफ मौजूद है। कोविड प्रबंधन के अनुभव का फायदा हमें पिछले दिनों फैले वॉयरल फीवर में भी मिला है। सभी को चाहिए कि वह हौसला बनाए रखे तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराएं।
यूएनडीपी से संबद्ध जिला वैक्सीन प्रबंधक हरेंद्र मिश्र ने कहा कि बस्ती जिले में कोविड वैक्सीन का वेस्टेज माइनस में रहा है। यह अपने आप में बड़ी सफलता थी। वैक्सीन की एक-एक बूंद का इस्तेमाल करके इसकी बर्बादी को रोका गया।
डॉ. राकेशमणि त्रिपाठी, नगरीय स्वास्थ्य के नोडल ऑफिसर डॉ. एके कुुशवाहा, एएनएम सरिता सिंह, प्रीति चौरसिया सहित अन्य स्टॉफ इस अवसर पर प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
15 लाख डोज के करीब पहुंचा जिला
जिले में कोविड टीकाकरण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को टीकाकरण का आंकड़ा 15 लाख डोज के करीब पहुंच गया था। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए नगरीय क्षेत्र में अतिक्ति रूप में 14 टीमें लगाई गई। जिला व ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों के साथ गांव में टीम भेजकर टीकाकरण कराया जा रहा था। हर ब्लॉक में पांच हजार डोज प्रतिदिन लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीके की भरपूर मात्रा जिले में उपलब्ध है।