ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

30 अक्टूबर तक जिले के सभी बैंक शाखाओं पर आयोजित किया जायेंगा कैम्प

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रोजगारपरक ऋण योजनाओं में ऋण वितरण के लिए आगामी 30 अक्टूबर तक प्रत्येक कार्य दिवस में जिले के सभी बैंक शाखाओं पर कैम्प आयोजित किया जायेंगा। इसके अलावा 28 अक्टूबर को जनपद स्तरीय कैम्प का आयोजन टाउन क्लब में किया जायेंगा। शासन के इस निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने सभी बैंक अधिकारियों को शतप्रतिशत ऋण वितरण का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होने कहा कि आवेदन पत्रों में पायी गयी कमियों को दूर करने के लिए लाभार्थी को कैम्प में मौका दें।
उन्होने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि सभी बैंको से समन्वय करके ऋण वितरण का लक्ष्य पूरा कराये। उन्होने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि लाभार्थियों को प्रेरित करके उनके बैंक शाखाओं में भेजे तथा आवेदन पत्र में पायी गयी कमियों को दूर कराये।
उन्होने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देश पर बुलायी गयी जिला स्तरीय परामर्शदात्रि समिति की विशेष बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि एसबीआई, यू0पी0 ग्रामीण बैंक, बैंक आफ बडौदा, सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक में सर्वाधिक प्रार्थना पत्र लम्बित है। इन बैंको के जिला समन्वयक विशेष ध्यान देकर ऋण स्वीकृत कराये।
बैठक में सीडीओ ने जिला उद्योग केन्द्र तथा खादी ग्रामोद्योग केन्द्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, बाबा साहब अम्बेडकर योजना, कृषि, मत्स्य, दुग्ध पालको के किसान क्रेडिट कार्ड के प्रगति की समीक्षा किया। बैठक  का संचालन लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा ने किया। इसमें नाबार्ड के मनीष कुमार, संदीप वर्मा, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, ग्रामोद्योग के एके सिंह, बैंको के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।