Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला चिकित्सालय में किया धनवन्तरि सभागार का लोकार्पण

गरीबों के बच्चे बनेंगे डाक्टर, सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये संकल्पित-जय प्रताप सिंह

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधा को आम आदमी तक पहुंचाने के लिये निरन्तर प्रयत्नशील है और जमीनी धरातल पर इसके लिये ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। यह विचार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला चिकित्सालय के परिसर में नव निर्मित धनवन्तरि सभागार का लोकार्पण करते हुये व्यक्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि जीवन में  सभी चिकित्सा पद्धतियों का अपना विशेष महत्व है और इस क्षेत्र में अपार संभावनायें हैं। धनवन्तरि सभागार परस्पर संवाद और सेवा कार्य के लिये उपयोगी साबित होगा।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सदर विधायक दयाराम चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने  जिला अस्पताल में रैन बसेरा और सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। प्रमुख अधीक्षक डा. आलोक वर्मा,  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य मंत्री को जिला अस्पताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा और आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित डा. वी.के. वर्मा इंस्ट्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस बसुआपार एवं पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा के फार्मासिस्ट और जे.एन.एम. छात्रों से सीधा संवाद बनाया। कहा कि आप लोग स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति करें। नये अस्पतालों, मेडिकल कालेजों के खुलने से अवसर लगातार बढेंगे। सरकार चिकित्सा क्षेत्र को बेहतर बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है। अब गांव, गरीबों के बच्चे में डाक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट बनकर देश, प्रदेश की सेवा में योगदान कर सकेंगे।
प्रमुख अधीक्षक डा. आलोक वर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करते हुये उन्हें अस्पताल की समस्याओं, आवश्यकताओं से परिचित कराया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आवश्यकताओं के सम्बन्ध में पत्र भेेंजे, समाधान कराया जायेगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन के एस.एम.ओ. डा. स्नेहिल परिमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फकरेयार हुसैन, डा. सी.के. वर्मा, डा. राकेश मणि त्रिपाठी, डा. ए.के. कुशवाहा, डा. राम प्रकाश, डा. वी.पी. यादव, डा. अवधेश चौबे, डा. एस.एस. कन्नौजिया के साथ ही अनेक चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।