Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

डीएम के आदेश के बावजूद पूर्व मुतवल्ली नहीं दे रहे हैं चार्ज

 मुतवल्ली मो. अकरम ने किया जार्च दिलाने , विधिक कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कॉलेज के प्रबन्धक एवं खैर ट्रस्ट वक्फ नं. 38 के मुतवल्ली मो. अकरम ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्ला खांॅ उर्फ बब्बू खां से पूर्ण रूप से चार्ज दिलाये जाने का आग्रह किया है।
पत्र में मो. अकरम ने कहा है कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद हमीदुल्ला खांॅ उर्फ बब्बू खां चार्ज देने में लगातार हीला हवाली कर रहे हैं और अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि  25 अक्टूबर को जिलाधिकारी के  आदेशानुसार  हमीदुल्लाह खाँ उर्फ बब्बू खाँ से अबुल खैर ट्रस्ट 38 वस्ती का सम्पूर्ण चार्ज मिलना था लेकिन उनके द्वारा  ट्रस्टी और अधिकारियों को गुमराह कर सामने नहीं आये। खैर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य याहिया साहब अबुल खैर ट्रस्ट 38 के नायब मुतवल्ली है, दोनो लोगों को चार्ज देना था लेकिन पूर्व मुतवल्ली मौजूद नहीं हुए। उनके द्वारा केवल कुछ खाते का चेकबुक व पासवुक दिया गया । पूर्व मुतवल्ली का विगत 13 वर्षों का कार्यकाल मकान व दुकान की किरायेदारी की रसीद व एलाटमेन्ट का कागजात मय रसीद के साथ उप जिलाधिकारी, सदर एवं नायब तहसीलदार के समक्ष वीडियोग्राफी हुई थी जो पूर्व मुतवल्ली द्वारा मकान एवं दुकान का कागज मिलना है लेकिन जिलाधिकारी  आदेश  के अनुसार आजतक चेकबुक, पासबुक के अलावा अन्य कोई अभिलेख नहीं मिला है। इनके द्वारा सम्पूर्ण अभिलेखो का चार्ज नहीं दिया जा रहा है इसलिये मकान व दुकान के एलाटमेन्ट व किराया अदायगी की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
मुतवल्ली मो. अकरम ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि  विधिक कार्यवाही करते हुए अबुल खैर ट्रस्ट-38 का सम्पूर्ण चार्ज पूर्व मुतवल्ली हमीदुल्लाह खाँ से दिलवाया जाये  जिससे अधूरे पड़े तमाम मकान व दुकान का एलाटमेन्ट स्पष्ट हो सके।