Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

राज्य स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य ने किया प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत प्रगति की समीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उ0प्र0 शासन धीरेन्द्र कुमार बाल्मीकि ने सर्किट हाउस सभागार में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत प्रगति की समीक्षा किया। उन्होने बताया कि केन्द्र व उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए चलायी जा रही है। 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति/जनजाति आबादी वाले ग्रामों में रू0 20 लाख की धनराशि से समग्र विकास किया जा रहा है। उन्होने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी आदर्श ग्राम योजना के तहत चिन्हित गॉवों में विकास कार्य समय से पूरा कराये।
उन्होेने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत जनपद में 46 गॉवों को चिन्हित किया गया है। गॉवों में पेयजल व स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एंव पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण मार्ग एंव आवास, बिजली एवं स्वच्छ ईधन, कृषि पद्धतिया, वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण तथा आजीविका एवं कौशल विकास में सुधार लाना है। इसके लिए सरकार विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे के सभी अनुसूचित जाति के परिवारों को खाद्यान्न एंव जीवनयापन की मूलभूत सुविधा उपलब्ध करा रही है।
उन्होने बताया कि चयनित ग्रामों में विकास हेतु गैप फीलिंग फण्ड के अन्तर्गत कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत विद्यालयों व आगनबाडी केन्द्रों में शौचालयों का निर्माण, वृहद मरम्मत का कार्य, नये आगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, सर्वऋतु सम्पर्क मार्ग, ठोस द्रव निपटान तथा सोलर/स्ट्रीट लाईट की स्थापना का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ0 पूजा पाल, सचिव मण्डी परिषद, अवर अभियन्ता पीडब्ल्यूडी व जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।