ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डा. वी.के. वर्मा को युग काव्य प्रणेता सम्मान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी एवं कवि, साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा को कबीर संस्थान अयोध्या द्वारा युग काव्य प्रणेता सम्मान से सम्मानित किया गया। डा. वर्मा को मिले इस सम्मान पर कलेक्टेªट परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र, अंगवस्त्र भेंट किया गया।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि डा. वी.के. वर्मा कुशल चिकित्सक होने के साथ ही संवेदनशील नागरिक हैं और कोरोना काल में उन्होने मरीजों की सेवा के साथ ही प्रतिदिन कोरोना पर काव्य सृजन कर लोगों को खतरोें से सचेत किया। वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने कहा कि डा. वी.के. वर्मा गौतम बुद्ध पर प्रबन्ध काव्य का सृजन कर रहे हैं। इसका शीघ्र प्रकाशन होगा।
डा. वी.के. वर्मा को कबीर संस्थान अयोध्या द्वारा युग काव्य प्रणेता सम्मान से सम्मानित किये जाने पर प्रमुख अधीक्षक डा. आलोक वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसेन, डा. सी.एल. कन्नौजिया, डा. सी.के. वर्मा, डा. राकेशमणि त्रिपाठी, डा. ए.के. कुशवाहा, डा. सतीश चौधरी, डा. जुनैद अहमद,  विनय कुमार श्रीवास्तव, श्याम प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, आशुतोष नारायण मिश्र, चन्द्रबली मिश्र, पेशकार मिश्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।