ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कांग्रेस ने प्रतिज्ञा रैली के लिये झोंकी ताकत, प्रचार वाहन रवाना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आगामी 31 अक्टूबर को गोरखपुर में होने वाले कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली “हम वचन निभायेंगे” रैली की सफलता के लिये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने पार्टी कार्यालय से प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। अंकुर वर्मा ने बताया कि रैली की सफलता को लेकर किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गो विशेषकर महिलाओं में सर्वाधिक उत्साह है।
इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा के चुनाव में प्रत्याशी रहे बसन्त चौधरी ने भी रैली की सफलता के लिये गांव- गांव सम्पर्क तेज कर दिया है। बसन्त चौधरी ने कहा कि बदलाव की आहट स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ने लगी है। प्रियंका गांधी सभी मोर्चो पर जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष कर रही है इससे मनोबल बढ गया है। दावा किया कि गोरखपुर की प्रतीज्ञा रैली ऐतिहासिक होगी।
प्रचार वाहन को रवाना किये जाने के मौके पर  जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी,  प्रदेश सचिव कर्मराज यादव, जिला महासचिव संदीप श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ला, विकास वर्मा, जुबेर शेख, आदर्श पाठक, सोमनाथ पाण्डेय, जगदीश शर्मा, साधुशरन आर्य, मुन्नु शुक्ला आदि मौजूद रहे।