ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज प्राचार्य के आश्वासन पर छात्र नेताओं ने स्थगित किया धरना

11 से 15 के बीच हो सकती है छात्र संघ चुनाव तिथि की घोषणा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज की प्राचार्य रीना पाठक के आश्वासन पर छात्र नेताओं ने छात्र संघ चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर पिछले 28 अक्टूबर से जारी अनिश्चित कालीन धरने को स्थगित कर दिया है। यह जानकारी देते हुये छात्र नेता अमित गौड़ ने बताया कि कार्य भार संभालने के तुरन्त बाद उन्होने आन्दोलित छात्रों से वार्ता किया और आश्वासन दिया कि शीघ्र 11 से 15 नवम्बर तक छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करा दिया जायेगा।
प्राचार्य से वार्ता एवं धरना स्थल पर मुख्य रूप से छात्र नेता सुयश प्रताप सिंह, अखिलेश भट्ट, अक्षय प्रताप सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, सुधीर मिश्र, मनोज यादव, विकास चौधरी, राहुल चौधरी, अजय पाल, आयुष पाण्डेय, अमर पाण्डेय, सूरज कुमार शुक्ल, अंकुर पाण्डेय, वृजभूषण उपाध्याय,   आदि शामिल रहे।