ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

प्रदेश में चल रही है सत्ता परिवर्तन की लहर, सपा बनायेगी सरकार-एजाज अहमद

 पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में तैयारियों पर विमर्श

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक हुई। प्रदेश सचिव ई. एजाज अहमद ने कहा कि समूचे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा के छल, प्रपंच, झूठ से उबे लोग सपा की ओर विश्वास से देख रहे हैं ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ गई है। कहा कि भाजपा के कुशासन में गरीबों, दलितांें, अल्पसंख्यकों, पिछड़ो की घोर उपेक्षा हुई है। कोरोना काल में भाजपा के जिम्मेदार घरों में दुबक गये किन्तु समाजवादी साथियों ने लोगों का दुःख साझा किया। उन्होने कहा कि बिना बूथ जीते हमें सफलता नहीं मिलने वाली। बूथों के पदाधिकारी लगातार अपनी सक्रियता और लोगों से संवाद बनाये रखे। समीक्षा बैठक के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रयम्बकनाथ पाठक के पार्टी में शामिल होने पर फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अगड़ा, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सभी वर्गो, जातियों के लोग मन बना चुके हैं कि भाजपा जैसे साम्प्रदायिक दल को उखाड़ फंेकना है। बताया कि  बूथ स्तर की लगातार समीक्षा होती है। विधानसभाध्यक्षों को दायित्व सौंपा गया है कि लगातार बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही यह भी देखें कि किसी मतदाता का नाम छूटने न पाये। कहा कि इस चुनाव को बूथ स्तर पर जीतकर ही हम लक्ष्य हासिल करेंगे।
समीक्षा बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रघुनाथ यादव ने पार्टी नेताओं,  पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाया और उन्हें जानकारी दिया कि लोगों तक पार्टी की नीति, कार्यक्रम किस तरह से पहुंचायें। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ज्ञान चन्द्र चौधरी ने सांगठनिक स्तर पर तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में मुख्य रूप से यज्ञेश पाण्डेय, अरविन्द सोनकर, मो. सलीम, मो. उमर, गुलाम गौस खां, मो. जावेद, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, संदीप निषाद, आर.डी. निषाद, महंत निषाद, संजय प्रजापति, सन्तोष राजभर, राम अजोर यादव, महेश चौहान, पंकज मौर्य, मनीष शर्मा, राम प्रीत निषाद, सुनील यादव, योगेन्द्र यादव, हनुमान प्रसाद कन्नौजिया, देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, राम सिंह यादव, प्रशान्त यादव, विनय विश्वकर्मा, गिरीश चन्द्र सोनकर, प्रकाश सोनकर, विशाल यादव, युगुल किशोर चौधरी, राहुल कुमार गौतम, आशुतोष चौधरी, जहीर अहमद, रामवृक्ष यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।