Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भाजपा ही एकमात्र विकल्प,भाजपा की सरकार बनने के पूरे आसार-जीतेन्द्र पाल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। विपक्ष पर जनता का भरोसा नही जम पा रहा है। ऐसे में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। यह बातें वरिष्ठ भाजपा नेता जीतेन्द्र पाल ने कही। वे अपने शिवा कालोनी स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

समग्र विकास के साथ प्रदेश सरकार निरन्तर योजनाओं का लाभ पात्रों तक बड़ी पारदर्शिता के साथ पहुंचा रही है। उन्होने कहा प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की लोकप्रियता, पिछड़े वर्ग के मतदाताओं में मजबूत पकड़, गावों में शौचालय, पंचायत भवनों, बारात घरों के निर्माण, बूथ स्तर तक सशक्त संगठन, कार्यकर्ताओं की एकजुटता, बगैर किसी भेदभाव के अपराध करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर लगाम कसने में सफल भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। पूर्व की सरकारों में हाई प्रोफाइल लोगों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाये जाने पर उन्हे बचाने में शासन सत्ता पूरी ताकत लगा देती थी, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में वे जेल भेजे जा रहे हैं।

तरह तरह के प्रलाप कर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। भाजपा की लोकप्रियता में कोई कमी नही आई है। भाजपा नेता ने कहा कई वर्षों से लगातार पार्टी में सक्रिय हैं, पार्टी को मजबूत करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, बस्ती सदर विधानसभा- 310 से चुनाव लड़ने की इच्छा है, पार्टी ने अवसर दिया तो पार्टी और सम्मानित मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। उन्होने कहा स्वास्थ्य शिक्षा की दिशा में सरकार ने अपेक्षा से बेहतर परिणाम दिया है। कोरोना संकट से सबक लेकर सरकार ने कई मेडिकल कालेज और अनेकों ऑक्सीजन प्लान्ट स्थापित करवाया।

भाजपा के सत्ता में आने से पहले पूर्वांचल में दिमागी बुखार जो कहर बरपाता था किसी से नही छिपा है। लेकिन पूर्वांचल का दर्द करीब से देखने और अनुभव करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से इस पर लगभग काबू पा लिया गया है। हाल में स्थापित मेडिकल कालेजों से बड़ी संख्या में हर बैच में डाक्टर बनकर लोग निकलेंगे और स्वास्थ्य सेवायें देंगे। इसके सुखद नजीते 4-5 साल बाद दिखाई देंगे। निश्चित रूप से मृत्यू दर में भारी कमी आयेगी। भाजपा नेता ने पत्रकारों से आग्रह किया कि सत्ता प्रतिष्ठान की कमियों पर फोकस करने के साथ साथ वे दूसरी सरकारों से फर्क भी जनता तक पहुंचायें।