Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

टैलेंट प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मिला सम्मान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था राइजिंग स्टॉर ऑफ दी सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सलाम टैलेंट प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मालवीय रोड स्थित एक होटल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रिदम एकेडमी की संस्थापक डॉ. श्रेया प्रजापति ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विजयी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मंच प्रदान करते हैं। संस्था ने जिस तरह कोविड काल में ऑनलाइन प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया है, यकीनन यह काफी सराहनीय है।
संस्था के निदेशक मो. इरफान ने बताया कि विकट परिस्थितियों में भी हमने संगीत की लौ जलाए रखने का प्रयास किया है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में दिल्ली से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक के कलाकारों ने हिस्सा लिया।
गायन व नृत्य में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कलाकार सोनम जायसवाल, गरिमा पांडेय, श्रेष्ठ श्रीवास्तव, अपर्णा श्रीवास्तव, नीलम सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, कपिल देव, सुशील सावरिया, कृष्णा पाठक, शुभम कसौधन, पल्लवी शुक्ला को सम्मानित किया गया।
संतोष सिंह, अनूप खरे, राम प्रताप सिंह, विनीता लखमानी, सुनीता सक्सेना, राजेश चित्रगुप्त, रेखा चित्रगुप्त, डॉ. शैलजा, बालमुकुंद वर्मा, राजकुमार प्रजापति, इना लखमानी, अविनाश श्रीवास्तव, रविंद्र राज, डॉ. पंकज, विकास आर्या, अभिषेक कुमार, कृष्णा प्रजापति, कुमार बासू, सोनिया, मुस्कान, खुशी, उर्मिला राज, अमन, सूरज, विक्रम, तरूण, सुधाकर, सोनू सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल रहे।