Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पेंशन बहाली की मांग को लेकर बाइक रैली 8 को

बैठक में व्यापक तैयारी, दायित्वों का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

यूनिक टीचर्स इम्प्लाइज कमेटी यूटेक पेंशन बहाली मंच द्वारा आगामी 8 नवम्बर सोमवार को पुरानी पेंशन नीति बहाली और निजीकरण के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बाइक रैली निकालने के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जायेगा। बाइक रैली राजकीय इण्टर कालेज से चलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी।
बाइक रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को अध्यक्ष अनिल कुमार पाठक के संयोजन में कचहरी परिसर में बैठक कर रणनीति बनाने के साथ ही पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण किया गया।
बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियोें, सदस्यों में बस्ती सदर से बुधई प्रसाद, देवी प्रसाद, साऊंघाट से परमात्मा प्रसाद, रूधौैली- संजय यादव, दिनेश यादव, बनकटी से आदित्य मौर्य, राम सहाय यादव, कुदरहा- राहुल सिंह, शिवकुमार, दुबौलिया से सूर्य नरायन सिंह, पेशकार, कप्तानगंज- घनश्याम तिवारी, प्रदीप कुमार, विक्रमजोत गंगाराम यादव, शेर बहादुर मौर्य, परसरामपुर- आज्ञाराम वर्मा, रामकुमार वर्मा, गौर से जय सिंह चौधरी, राजकुमार, रामनगर- राघव प्रसाद, अब्दुल रऊफ, सल्टौआ- कैलाशनाथ गुप्ता, बासदेव, बहादुरपुर से सुग्रीव कुमार, सुग्रीव भारती को बाइक रैली को सफल बनाने का दायित्व सौंपा गया है।
बाइक रैली की तैयारी बैठक में मुख्य रूप से मंशाराम, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशान्त बरगाह, हृदय विकास पाण्डेय, सन्तोष पाण्डेय, चन्द्रभूषण द्विवेदी, अविनाश दूबे, अक्षांशु सक्सेना, अखिलेश पाण्डेय, राहुल सिंह, रमाशंकर लाल, अवधेश कुमार, मनोज उपाध्याय, राकेश मिश्र, रामभवन मौर्य, विजय पाण्डेय, अमित सिंह, धर्मराज, प्रमोद वर्मा, दीनानाथ आदि शामिल रहे।