Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सत्ता का अहंकार तोड़ेंगी जनता, छः महीने बाद इतिहास बन जायेगी भाजपा-प्रेमशंकर

भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ, पदयात्रा में गरजे कांग्रेसी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ, पदयात्रा में कांग्रेस को व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह बातें पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने यात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद के दौरान कही। श्री द्विवेदी के नेतृत्व में सदर विधानसभा के जमोहे से मुण्डेरवां कस्बे तक पदयात्रा निकाली गयी। कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा सरकारों के अहंकार और लोकतंत्र विरोधी रवैये के कारण जनता त्रस्त हो चुकी है।

जनता का मन बन चुका है, छः महीने बाद भाजपा इतिहास बन जायेगी और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ होगा, गन्ना 400 रूपया और धान 2500 रूपया कुन्तल खरीदा जायेगा। इण्टर पास बेटियों को टैबलेट एवं स्नातक पास को स्कूटी देकर महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में शामिल कर आत्मनिर्भर बनाया जायेगा। कांग्रेस नेता ने कहा उत्तर प्रदेश में मतदाता परिवर्तन को उतावले हैं, कांग्रेस मजबूत विकल्प बनकर सामने आ रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत चौधरी के अगुवाई में मुण्डेरवां से बोदवल बाजार तक पदयात्रा निकाली गई।

जयंत चौधरी ने कहा अहंकारी सरकारों के घमंड जनता ने तोड़ना शुरू कर दिया है। किसानों की ताकत के आगे झुकी सरकार विकास के हर मोर्चे पर फेल है। परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हैं, कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी प्रतिज्ञायें पूरी की जायेंगी। संयुक्त यात्रा में पिण्टू मिश्रा, लालजीत पहलवान, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, जगदीश चौधरी, रामधीरज चौधरी ने सम्बोधित किया। नीलम विश्वकर्मा, विनय तिवारी, भगवान श्रीवास्तव, शरद मिश्रा, जगदीश शर्मा, संगीता, राधा, कंचन, विमला, बबिता शुक्ला, जया भारती, इन्द्रावती, राधेश्याम, जेपी अगंहरि, अच्छेलाल गुप्ता आदि ने सहभागिता की।