Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बेसिक जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शुक्रवार 26 नवम्बर से शुरू हो रहे दो दिवसीय बेसिक जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की खेल से पूर्व की सारी तैयारियां खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा के देखरेख में पूरी कर ली गयी हैं। बुधवार को दायित्व सौंपे जाने के बाद ब्लॉक के शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी सभी लोग अपने-अपने कार्य निर्वहन को लेकर वृहस्पतिवार पूरे दिन लगकर तैयारी पूरी की।ग्राउण्ड में सभी खेल के लिए स्थान चिन्हित करके तैयारी की गई। दूसरे ब्लाकों से आये बच्चों हेतु रात्रि निवास के लिए चार विद्यालय जिसमें विक्रमजोत, परशुरामपुर,कुदरहा के लिए कंपोजिट विद्यालय पूरेअवधी कप्तानगंज, सल्टौआ, साऊँघाट के लिए कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रैया गौर, सदर, नगर क्षेत्र के लिए प्राथमिक विद्यालय हर्रैया प्रथम बनकटी, दुबौलिया, रुधौली, बहादुरपुर, रामनगर के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रैया का चयन किया गया है। खेल शुक्रवार प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और दूसरे दिन शनिवार को सायंकाल कार्यक्रम का समापन होगा।
इस प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लाकों के विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले हर्रैया विकासखण्ड नें 2003 में जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह होेंगेे । कार्यक्रम संयोजक बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल सहसंयोजक बीईओ हर्रैया बड़कऊ वर्मा और संचालक जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह रहेंगे। यह जानकारी खेल कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दी है।