ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

विधायक संजय ने किया बारात घर का शिलान्यास, गिनाई उपलब्धियां

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने शुक्रवार को सल्टौआ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मधवापुर बरगदवा मंे विधायक निधि से बारात घर का   विधि विधान से भूमि पूजन किया।
विधायक संजय ने बारात घर के शिलान्यास के बाद कहा कि एक विधायक के रूप में जितना संभव हो पाता है लगातार क्षेत्र में सक्रिय हूं, तुलना करें तो परस्पर संवाद और विकास कार्यो के आधार पर काफी प्रगति हुई है, शिक्षा, चिकित्सा के मोर्चे पर व्यापक बदलाव दिखायी पड़ने लगा है। कहा कि उनकी इच्छा है कि रोजगार के लिये विधानसभा स्तर पर पलायन रूके, इसके लिये व्लाक स्तर पर लघु उद्योग स्थापित करने पर  कार्य चल रहा है। कहा कि क्षेत्र के उद्यमी यदि रूधौली विधानसभा क्षेत्र में कल कारखाना विकसित करने के लिये आगे आयें तो उनका हर संभव सहयोग कराया जायेगा। कहा कि विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। यह बरातघर निश्चित रूप से क्षेत्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा और इसका उद्घाटन भी  शीघ्र  होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभागीय अधिकारियोें, कर्मचारियों के साथ ही मनोज सिंह, राहुल शुक्ल, इन्द्रेश उपाध्याय, ओम प्रकाश शुक्ल, दद्दन शुक्ल, राजू गुप्ता, पृथ्वीपाल मिश्रा, पिन्टू यादव, गीता उपाध्याय, विकास शर्मा के साथ ही ग्राम प्रधान राजमणि, ग्राम विकास अधिकारी एवं  स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।